RK INSTITUTE
EASY ENGLISH TRANSLATION — PART I
LESSON 23
USE OF PREPOSITIONS (संबंधबोधक अव्यय का प्रयोग)
By Mrs Poonam Yadav & Prabhakar Chandra
नियम (Rules):
1. Prepositions वे शब्द हैं जो किसी वस्तु या व्यक्ति की स्थिति (Position) बताते हैं या उसका संबंध अन्य शब्दों से जोड़ते हैं।
2. मुख्य Prepositions: on (पर), in (में), under (के नीचे), with (के साथ), behind (के पीछे), between (के बीच)।
मेरी किताब उस टेबुल पर है।
My book is on that table.
तुम्हारा झोला इस बक्सा में है।
Your bag is in this box.
मैं अपने दोस्त के साथ हूँ।
I am with my friend.
तुम बिना साइकिल के हो।
You are without a bicycle.
तुम राम और हरि के बीच में हो।
You are between Ram and Hari.
मेरी बिल्ली उस टेबुल के नीचे है।
My cat is under that table.
वह पेड़ मेरे घर के सामने है।
That tree is in front of my house.
हरि के घर मेरे घर के पीछे है।
Hari's house is behind my house.
Vocabulary 42
पर, के ऊपर
on
के साथ
with
के बीच
between
के सामने
in front of
डेस्क पर
on the desk
छत पर
on the roof
सड़क पर
on the road
में
in
के बिना
without
के नीचे
under
के पीछे
behind
कक्षा में
in the classroom
पेड़ के नीचे
under the tree
जेब में
in the pocket
EXERCISE 47. Translate into English:
- मेरी कलम डेस्क पर है। रमेश कक्षा में है। हमलोग छत पर हैं। हरि उस बगीचे में है। मदन इस कमरे में है। मेरी पेंसिल जेब में है।
- मैं अमर के साथ हूँ। तुम सूरज के साथ हो। वह किताब के बिना है। रीता कलम के बिना है। राम हरि के साथ है।
- सीता उषा और राजू के बीच में है। मोहन, अमर और रेखा के बीच में है। हमलोग पेड़ के नीचे हैं। तुम छत के नीचे हो। रानी टॉम और रामू के बीच में है।
- अमर मेरे दरवाजे के सामने है। तुम मेरे पीछे हो। मदन हरि के सामने है। सोहन राघव के पीछे है। मंजू मेरे सामने है। सोनू मंजू के पीछे है।
Vocabulary 43
टेबुल पर
on the table
बिछावन के नीचे
under the bed
दीवार पर
on the wall
निब के बिना
without a nib
बैग में
in the bag
उसके हाथ में
in his hand
बक्सा के साथ
with a box
पुल के नीचे
under the bridge