RK Institute Logo

RK INSTITUTE

EASY ENGLISH TRANSLATION — PART I

LESSON 29 PRESENT IMPERFECT TENSE (रहा है, रही है)
By Mrs Poonam Yadav & Prabhakar Chandra

नियम (Rules):

1. जिन वाक्यों की क्रिया के अंत में रहा हूँ, रहे हो, रहे हैं, रहा है, रही है रहता है, वे Present Imperfect (Continuous) Tense के वाक्य होते हैं।

2. ऐसे वाक्यों का अनुवाद am / is / are + Verb + ing लगाकर किया जाता है।

3. I के साथ am, Third Person Singular (He, She, It, Name) के साथ is, और Plural (We, You, They) के साथ are का प्रयोग करें।

मैं पढ़ रहा हूँ। I am reading.
तुम जा रहे हो। You are going.
हमलोग टहल रहे हैं। We are walking.
वे खेल रहे हैं। They are playing.
वह आ रहा है। He is coming.
वह नाच रही है। She is dancing.
आभा दौड़ रही है। Abha is running.
यह लड़का हँस रहा है। This boy is laughing.
वह लड़की गा रही है। That girl is singing.
Vocabulary 54
पढ़ रहा reading
जा रहा going
टहल रहा walking
खेल रहा playing
आ रहा coming
नाच रहा dancing
दौड़ रहा running
हँस रहा laughing
गा रहा singing
बैठ रहा sitting
EXERCISE 59. Translate into English:
  1. मैं खेल रहा हूँ। तुम पढ़ रहे हो। हमलोग जा रहे हैं। वे दौड़ रहे हैं। वह हँस रहा है। वह रो रही है। मोहन लिख रहा है। रानी गा रही है। रामू टहल रहा है। मैं खा रहा हूँ। तुम पी रहे हो। वह सो रहा है। वह आ रही है। यह लड़का नाच रहा है। हमलोग बैठ रहे हैं।